फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   District Women's Hospital found flaws in the nodal officer

जिला महिला अस्पताल में नोडल अधिकारी को मिलीं खामियां

Thu, 23 Jul 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 23 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
District Women's Hospital found flaws in the nodal officer
उन्नाव। नोडल अधिकारी के निरीक्षण में जिला महिला अस्पताल की कलई खुलकर सामने आ गई। निरीक्षण के दौरान उन्हें प्रसूताओं की बीएचटी में पूरी इंट्री नहीं मिली। बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए वार्ड में रखा इंक्यूवेटर भी वार्मर रूम प्रभारी नहीं चला पाए। नवजात में गर्मी पैदा करने के लिए वार्ड में रखे रेडियंट वार्मर में कितने बच्चों को रखा गया इसका भी लेखा जोखा उन्हें नहीं मिला। इस पर उन्होंने महिला सीएमएस को फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए। वहीं, बिना सूचना के चीफ फार्मेसिस्ट के अनुपस्थित रहने पर वेतन काटने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिले के नोडल अधिकारी व आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद धीरज साहू सुबह 10.49 पर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पुरुष अस्पताल के वार्डों को निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई व्यवस्था देखी और मरीजों से भोजन व दवाओं की जानकारी ली। पुरुष अस्पताल की व्यवस्था देखकर वह संतुष्ट दिखे। उसके बाद वह महिला अस्पताल पहुंचे। यहां नोडल अफसर ने वार्ड में भर्ती पावा निवासी प्रसूता प्रतिभा से बातचीत की। प्रसूताओं को दिए जाने वाले दूध व दवाओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन


साथ ही जननी सुरक्षा योजना के तहत खाते में भेजे जाने वाली धनराशि की जानकारी ली। प्रतिभा ने बताया कि उसका खाता बैंक में नहीं खुला है। इस कारण अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस पर नोडल अफसर ने सीएमएस को निर्देश दिए कि एएनएम व आशा के माध्यम से प्रसूताओं के खाते बैंक में खुलवाए जाएं, ताकि शासन की ओर से मिलने वाली धनराशि उन्हें आसानी से उनके खाते में जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उन्होंने माखी निवासी शिवानी की बीएचटी देखी तो वह पूरी नहीं मिली। महिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद नोडल अफसर ने पुरुष अस्पताल के दवा कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही दवा ले रहे लोगों से बातचीत भी की। दवा वितरण रजिस्टर भी देखा। निरीक्षण के दौरान डीएम सौम्या अग्रवाल, सीडीअो संदीप कौर, सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी, सीएमओ डॉ. गीता यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed