{"_id":"6746234a2d8792602503b747","slug":"district-level-football-and-taekwondo-competition-from-30th-unnao-news-c-221-1-uno1004-123237-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जिला स्तरीय फुटबाल और ताइक्वांडो प्रतियोगिता 30 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जिला स्तरीय फुटबाल और ताइक्वांडो प्रतियोगिता 30 से
विज्ञापन
उन्नाव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर खेल विभाग की ओर से बालक वर्ग में फुटबाल और ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग के लिए 18 वर्ष तक आयु के बालक 29 नवंबर शाम तक पंजीकरण करा सकते हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 30 नवंबर से दो दिसबंर तक फुटबाल और तीन दिसंबर को ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयाेजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 से 20 दिसंबर तक क्रिकेट प्रतियोगिता भी होगी।
पंजीकरण के लिए खिलाड़ी आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पास बुक की फोटो कॉपी लेकर जिला खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र देना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।