{"_id":"5e1cbeeb8ebc3e696a2eabd9","slug":"district-gets-gift-of-modern-police-station-policing-will-improve-unnao-news-knp538252185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिली माॅडर्न पुलिस थाने की सौगात, पुलिसिंग में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिली माॅडर्न पुलिस थाने की सौगात, पुलिसिंग में होगा सुधार
विज्ञापन
दही पुलिस चौकी जो बनेगी मॉर्डन पुलिस थाना।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। पुलिस व्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकार ने जिले की पुलिस को बड़ी सौगात दी है। लखनऊ के विभूति खंड थाने की तर्ज पर सदर कोतवाली की दही पुलिस चौकी को नवीन मॉडर्न पुलिस थाना बनाया जाएगा। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई है। कई साल से यूपीसीडा से फंसा जमीन का पेंच भी सुलझ गया है।
उन्नाव सदर सर्किल क्षेत्र की सीमा अधिक होने से अपराधियों पर पुलिस की पकड़ अक्सर ढीली पड़ जाती थी। कई कोस की दूरी तय करके फरियादियों को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सदर कोतवाली तक जाना पड़ता था। कई बार अचलगंज, अजगैन, सदर व पुरवा कोतवाली सीमा क्षेत्र के आसपास घटनाएं होने पर पुलिस सीमा विवाद में उलझ जाती थी। कई बार लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हादसा होने पर भी पुलिस वक्त पर वहां नहीं पहुंच पाती थी। हाईवे की सुरक्षा व पीड़ितों की समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए अब दही पुलिस चौकी को नवीन मॉडर्न थाना बनाया जाएगा। थाने में सदर कोतवाली क्षेत्र के कई मोहल्लों के साथ ही अचलगंज, पुरवा और अजगैन कोतवाली के 40 से अधिक गांव इस थाने में शामिल होंगे। इसका फायदा लगभग 98 हजार की आबादी को मिलेगा।
शहर का मोहल्ला पीतांबर नगर, इब्राहिमाबाग, राजेपुर, वाजिदपुर, मनोहरनगर, चांदपुर, टीकरगढ़ी, आवास विकास कालोनी का बी और सी ब्लाक, शिवनगर, मुकुंदखेड़ा, मैकुआखेड़ा, सुजानखेड़ा, गजौली, रामबख्शखेड़ा, तुर्कमान नगर, झंझरी, सिंघूपुर, उम्मीदों का शहर, लोधनहार, लोहारखेड़ा, कांशीराम कालोनी, जबकि अचलगंज थाना क्षेत्र का गांव दुआ, रायपुर बुजुर्ग, नकौली, ओरहर, तारगांव वहीं अजगैन का सोनिक, रामपुर खालसा, लहिया, सहजादपुर, मुर्तजानगर, देवरी समेत लगभग 42 गांव।
विज्ञापन
एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि लखनऊ के विभूति खंड थाने के तर्ज पर दही पुलिस चौकी को नवीन मॉडर्न थाना बनाया जाएगा। इसमें जनता के साथ ही पुलिस को भी हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। यह थाना तीन मंजिला का होगा। इसमें एक वेटिंग हाल, मीटिंग हाल, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग रूम, रिक्रिएशन रूम, सहायता डेस्क, सीसीटीएनएस रूम, बैरक, मेस, विवेचक का कंप्यूटर से लैस अलग कमरा, सर्विलांस सेल, पुलिस कर्मियों को फिट रखने के लिए बॉस्केट बॉल व बैडमिंटन कोर्ट के अलावा थाना में वह सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनकी अपेक्षा हर पुलिस कर्मी करता है। साथ ही इन सुविधाओं का लाभ यहां आने वाले फरियादियों को भी मिलेगा। साथ ही लखनऊ-कानपुर हाईवे पर होने वाले हादसों के साथ ही अपराधों पर भी अंकुश लगेगा।