फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Director reprimanded after seeing dirt in CHC

Unnao News: सीएचसी में गंदगी देख निदेशक ने लगाई फटकार

Wed, 06 Dec 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Director reprimanded after seeing dirt in CHC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरवा। सीएचसी का बुधवार शाम निदेशक ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने अधीक्षक को फटकार लगाई। जल्द ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की निदेशक डॉ. कल्पना बुधवार शाम पांच बजे नगर स्थित सीएचसी पहुंची। सबसे पहले वह औषधि वितरण कक्ष पहुंची। यहां ताला खुलवाकर दवाओं का स्टॉक देखा और रजिस्टर से मिलान किया। इसके बाद पैथोलॉजी पहुंची। यहां एक्सरे मशीन, सीबीसी आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

एक्सरे टेक्नीशियन गुलाम रब्बानी ने बताया कि एक्सरे मशीन काफी पुरानी होने की वजह से आए दिन खराब रहती है। इसके बाद जनरल वार्ड पहुंची यहां गंदगी मिलने पर उन्होंने सीएचसी को फटकार लगाई। कहा कि जल्द यहां की व्यवस्था दुरुस्त करवाएं। इसके बाद प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थियेटर में पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं प्रसव कक्ष में जाकर रजिस्टर की देखा और महिला डॉक्टर से प्रसव संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में कंडम खड़ी एंबुलेंस के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक दिनेश कुमार, डाॅ. आदर्श सचान, डाॅ. सुनीता, फार्मासिस्ट दीपू, एलटी अमरीश, शिवकांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed