फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dipute between 2 people due to temple wall fell

मंदिर के पास दीवार गिराने पर दो पक्षों में टकराव की स्थिति

Sun, 04 Sep 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
dipute between 2 people due to temple wall  fell
बांगरमऊ। दुल्लापुरवा में प्राचीन मां दुर्गा मंदिर के पास बनाई गई दीवार गिराने को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। सूचना पर तहसीलदार कोतवाली प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लेखपाल से भूमि की पैमाइश कराकर यथा स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुरवा निवासी ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव में हरदोई उन्नाव मार्ग पर प्राचीन मां दुर्गा मंदिर के पास अतिक्रमण हटाकर पक्की फर्श और छोटी दीवार बनवा दी थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिलकर दीवार गिरा दी। इससे गांव में स्थिति तनावपूर्ण है। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने तहसीलदार दिलीप कुमार और लेखपाल के साथ कोतवाली प्रभारी ओपी राय को मौके पर भेजा। लेखपाल श्रीप्रकाश ने भूमि की नापजोख की। प्रधान के पड़ोसी राकेश चौरसिया ने भी पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने प्रधान पर मंदिर के नाम से अधिक भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। तहसीलदार ने बताया कि दोनों पक्षों से भूमि संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed