फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Diploma engineers lock into departments

डिप्लोमा इंजीनियरों ने विभागों में डाला ताला

Thu, 06 Oct 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 06 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Diploma engineers lock into departments
ताला डालते डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सचिव। - फोटो : अमर उजाला
तीन पदोन्नत वेतनमान दिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे डिप्लोमा इंजीनियरों ने बुधवार को कई कार्यालयों में ताले डाल दिए। नौ दिनों से बेमियादी हड़ताल कर रहे डिप्लोमा इंजीनियरों ने डीएम कार्यालय के बाहर झाड़ी शाह बाबा मजार परिसर में सभा की। इस दौरान सरकार की नीतियों को कोसा गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर 24 घटक संगठनों के डिप्लोमा इंजीनियर्स नौ दिन से अनिश्चितकालीन महाहड़ताल पर हैं। डिप्लोमा इंजीनियरों का कहना है कि उन्हें 4800 का ग्रेड पे दिया जाए। साथ ही तीन पदोन्नति वेतनमान का भी लाभ मिले। इसके अलावा इनकी अन्य मांगें भी हैं। बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियरों के सब्र का बांध टूट गया।  सरकार के मांगों पर सुनवाई न करने पर सभी ने एकजुट होकर विभागीय कार्यालयों में ताला डालना शुरू कर दिया। संघ के पदाधिकारियों ने जलनिगम, नलकूप समेत अन्य विभागों में  तालाबंदी की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल ने कहा कि पे बैंड व तीन पदोन्नत वेतनमान मनवाने के लिए डिप्लोमा इंजीनियर एकजुट हैं। मांगों को लेकर हर स्तर तक आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान केशवराम, रामहरीश, वीएन उपाध्याय, जगदीप बाजपेई, पोरवाल, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, भावनाराज सिंह, रजनी सिंह, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed