फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Diphtheria confirmed in five more children, admitted

Unnao News: पांच और बच्चों में डिप्थीरिया की पुष्टि, भर्ती

Thu, 26 Sep 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Diphtheria confirmed in five more children, admitted
उन्नाव। जिले में डिप्थीरिया का प्रकोप जारी है। बुधवार को शहर सहित पांच और बच्चों में डिप्थीरिया की पुष्टि होने पर सभी को जिला अस्पताल के डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के अब्बास बाग निवासी योगेश के दो साल के बेटे हर्षित को बुधवार सुबह बुखार के साथ गले में दिक्कत हुई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां बच्चे को डिप्थीरिया की पुष्टि होने पर भर्ती कर लिया गया। वहीं माखी के मर्दनखेड़ा निवासी संतोष की 13 साल बेटी सोनाक्षी और सोहरामऊ के बल्लीखेड़ा निवासी सुमित की 11 साल की बेटी कुमकुम को गले में दिक्कत होने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके अलावा अजगैन के इटकुटी निवासी सुशील बाबू के एक साल के बेटे ईशांत को भी डिप्थीरिया की पुष्टि होने पर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं नवाबगंज के पछियांव मोहल्ला निवासी अल्ताफ के पांच साल के बेटे अल्फैज को कई दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार को परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां बच्चे में डिप्थीरिया की पुष्टि होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर लगातार जांच कराई जा रही है। इसके अलावा नियमित टीकाकरण की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

--

56 दिन में 155 लोगों में डिप्थीरिया की पुष्टि हुई।

16 बच्चों की अबतक मौत हो चुकी है।
15 मरीजों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed