फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Difficult journey due to lack of buses

बसों की कमी से मुश्किलों भरा सफर

Wed, 09 Feb 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Difficult journey due to lack of buses
उन्नाव। रोडवेज बसों की कमी के कारण यात्रियों की मुश्किलें बरकरार हैं। बसें न मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी लखनऊ और कानपुर जाने वालों को उठानी पड़ी। उन्हें लोडर और ट्रकों से सफर करना पड़ा। रोडवेज सूत्रों के अनुसार रोडवेज बसों की किल्लत जारी रह सकती है। क्योंकि दूसरे और तीसरे चरण के लिए भी उन्नाव डिपो से बसें भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जिले से 48 बसें दूसरे जिलों को भेजी गई हैं। इसके कारण लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह कई कार्यालयों में कर्मी देर से पहुंचे। बताया कि घंटों इंतजार के बाद साधन मिलने से परेशानी हुई। अवास विकास बाईपास तिराहे व गदनखेड़ा हाईवे चौराहे पर यात्रियों की भीड़ रही। लोगों ने वाहन चालकों को मुंह मांगा किराया देकर सफर किया। यही हाल हरदोई, रायबरेली और फतेहपुर रूट का भी रहा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मो. अशफाक ने बताया कि बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। लेकिन कई रूटों पर दिक्कत हो रही है। चुनाव के लिए अगले चरण में भी बसें भेजे जाने पर बताया कि अभी कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed