फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   died in accident

हादसे में मौत

Sun, 03 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
died in accident
औरास (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के गांव वैरी निवासी युवक का खून से लथपथ शव शनिवार तड़के स्कूल के पास पड़ा मिला। युवक की कनपटी में दाहिनी तरफ गोली लगने का निशान और शव के पास तमंचा मिला है। मृतक के भाई ने मानसिक तनाव में आत्महत्या करने का शक जता तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वैरी गांव निवासी संजय रावत (28) के छोटे भाई सरजू ने पुलिस को बताया कि संजय बड़े भाई शिवनंदन के साथ हरियाणा में फैक्टरी में मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह वह भतीजी प्रिया को हरियाणा से साथ लेकर आसीवन थाना क्षेत्र के जांवगड़ी गांव निवासी बहन गुड्डी के घर आया था। शुक्रवार शाम चार बजे वह गांव वैरी पहुंचा। रात करीब नौ बजे वह गांव स्थित घर से बाहर गया था। शनिवार तड़के संजय का शव घर से लगभग 300 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय के पीछे खेत जाने वाले रास्ते में मिला।
विज्ञापन

शव के पास ही तमंचा, मोबाइल, टॉर्च और खाली कारतूस मिला है। घटना की सूचना पर पहुंचे एसओ औरास संजीव कुमार शाक्य ने जांच की। सीओ बांगरमऊ विक्रमाजीत सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने तमंचा और मोबाइल कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कनपटी में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। हाथ में बारूद लगा मिला है। सीओ ने बताया कि परिवार के लोग आत्महत्या की बात कह रहे हैं। वजह पता की जा रही है। मृतक के मोबाइल फोन का सीडीआर (कॉल डेटा रिकार्ड) जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुला मिला तमंचा, खाली कारतूस बाहर
घटनास्थल पर तमंचा खुला मिला है और खाली कारतूस (खोखा) अलग मिला है। इस बिंदु पर पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। खुद को गोली मारने के बाद संजय तमंचे को कैसे खोल सकता है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
पत्नी हरियाणा में मां के साथ रह रही
मृतक संजय रावत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी सात साल पहले औरास थाना क्षेत्र के मिचलौला गांव की सुमित्रा से हुई थी। जिससे छह साल का लड़का राज भी है। करीब डेढ़ साल पहले पत्नी सुमित्रा बेटे को लेकर उसे छोड़कर चली गई थी। पत्नी भी हरियाणा में मां के साथ रहती है। परिजनों के अनुसार पत्नी के चले जाने के बाद से संजय मानसिक तनाव में रहता था।

फोन पर भतीजी से हुई थी बात
संजय ने शुक्रवार रात 10 बजे आखिरी बार भतीजी प्रिया से बात की थी। शनिवार सुबह प्रिया ने उससे बात करने के लिए कई बार फोन मिलाया था। फोन में उसके कई मिस कॉल मिले हैं। उसने पुलिस को बताया कि बुआ गुड्डी की दो बेटियों की शादी 13 और 31 मई को है। इसी सिलसिले में उसकी चाचा से फोन पर बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed