फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Diarrhea outbreak in Akthi village

अकठी गांव में डायरिया का प्रकोप

Sun, 16 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 16 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea outbreak in Akthi village
स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया पीड़ित बच्ची का इलाज करते डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विकासखंड सुमेरपुर की ग्रामसभा अकठी के मजरा मुस्काबाद में कई लोग डायरिया की चपेट में आ गए है। वहीं करीब दर्जन भर लोगों में डायरिया के लक्षण हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और गंभीर रूप से बीमार चार लोगों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

 मुस्कबाद में खेतों से काम कर वापस लौटे लोग शाम को अपनी दिनचर्या के हिसाब से भोजन करके लेट गए। तभी अचानक फूल दुलारी (60), ऊषा (18) व संदीप को उल्टी, दस्त आने शुरू हो गए। परिजन उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार न होते देखा तो गांव में तैनात एएनएम सुनीति ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मुकेश कुमार टीम के डा. राजकिशोर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजकुमार सोनकर, फार्मेसिस्ट राकेश व लैब टेक्नीशियन अमित कुशवाहा के साथ गांव पहुंचे। जहां डाक्टरों ने पीड़ितों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उपचार के बाद देर रात उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं रविवार को गांव की ही तीन वर्षीय बच्ची शुभी को भी उल्टी, दस्त आने की शिकायत हुई। इस पर परिजन आननफानन में उसे पीएचसी ले गए। पीएचसी प्रभारी डा. मुकेश कुमार ने बताया कि बच्ची की स्थिति सामान्य है। उन्होंने मौसम को देखते हुए सभी को शुद्ध पानी पीने व ताजा भोजन करने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed