फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   development work lokarpan

उन्नाव : जिला पंचायत के विकास कार्य जनता को समर्पित

Thu, 14 Jul 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
development work lokarpan
विकास कार्यों का लोकार्पण करते राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, मौजूद जिला पंचा? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला पंचायत के 3.65 करोड़ के विकास कार्य बुधवार को जनता को समर्पित कर दिए गए। राज्यमंत्री ने नवनिर्मित 10 सड़कों व छह नालों का लोकार्पण कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सड़के बनने से करीब पांच लाख लोगों का सफर सुगम होगा और नाले बनने से जलभराव की समस्या कम होगी।
विज्ञापन

12 जुलाई 2021 को जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने शपथ ली थी। एक साल के कार्यकाल में उन्होंने कई विकास कार्य कराए। बुधवार को प्रदेश सरकार में कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक साल में कराए गए 16 कार्यों का लोकार्पण किया। राज्यमंत्री ने कहा कि जिला पंचायत के कार्यों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप लोगों को समर्पित किया गया है। जो सड़कें मूल समस्या मानी जाती थीं, उनका निर्माण कराया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों से कहा कि जिनके अभी निर्माण कार्य अधूरे रह गए हैं, वह अध्यक्ष के माध्यम से उन तक सूचना पहुंचाएं। जल्द कार्यों को पूरा कराया जाएगा। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह व बेटे शशांक शेखर सिंह ने राज्यमंत्री को प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। संचालन लक्ष्य निगम ने किया। इस दौरान एमएलसी राजबहादुर सिंह चंदेल, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, शिवेंद्र सिंह गोलू, गुड्डू मिश्रा, नीशू सिंह व प्रखर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण में हॉट मिक्स प्लांट का किया प्रयोग
जिला पंचायत ने नई तकनीक की हॉट मिक्स प्लांट से कई सड़कें बनाईं हैं। इनमें अजगैन बिरसिंहपुर मार्ग से नानाटीकुर तक संपर्क मार्ग भी शामिल है। जानकारों के मुताबिक हॉट मिक्स प्लांट से बनवाई गई सड़कों में डामर की अलग से परत बिछाई जाती है। जिससे सड़क में जंप न के बराबर होती है और सफर आरामदायक होता है। रोड भी ज्यादा समय तक चलती हैं।
इन मार्गों का हुआ लोकार्पण
ब्लाक हिलौली में लखनऊ-मौरावॉ मार्ग से भावानीगंज होकर गोनामऊ संपर्क मार्ग।
ब्लॉक बिछिया में लखनऊ-कानपुर मार्ग से मुर्तजानगर नहर पटरी टीकादास महाविद्यालय मार्ग।
ब्लॉक फतेहपुर चैरासी में दारापुर से फतेहपुर चैरासी संपर्क मार्ग।
ब्लॉक असोहा में कालूखेड़ा असरेंदा मार्ग से खजुहा मार्ग का नवीनीकरण।
ब्लॉक फतेहपुर चौरासी में उमरपुर प्रीतम से खैरागाढा संपर्क मार्ग।
उदशाह नहर से दुर्गाखेड़ा मार्ग का नवीनीकरण।
ब्लॉक बीघापुर में ग्राम पंचायत पाहीहरदो से पाही खुर्द तक संपर्क मार्ग।
ब्लॉक नवाबगंज में अजगैन-बिरसिंहपुर मार्ग से नानाटीकुर मार्ग तक मार्ग।
ब्लॉक सुमेरपुर में डिहवा के मजरा जलापुर तक संपर्क मार्ग का निर्माण।
ब्लॉक हसनगंज में ग्राम न्यामतपुर बरौना से अमिया बरौना मार्ग का निर्माण।
विकास पर नजर
नवनिर्मित सड़कें 10, लागत 1.96 करोड़, लंबाई 7.4 किमी
नाला निर्माण 6, लागत 1.69 करोड़, लंबाई 2.3 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed