{"_id":"655905b7ddb5afd305046bf4","slug":"development-will-flourish-with-rs-52-crore-unnao-news-c-221-1-sknp1055-5952-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 52 करोड़ से विकास चढ़ेगा परवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 52 करोड़ से विकास चढ़ेगा परवान
विज्ञापन
उन्नाव। जिला पंचायत में बोर्ड बैठक में 52 करोड़ की कार्ययोजना पर मुहर लगी। इस धनराशि से आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विकासभवन सभागार में सोमवार दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। इसमें विकास कार्यों पर चर्चा हुई। अपर मुख्य अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने पिछली 24 अप्रैल 2023 को हुई बैठक की कार्रवाई रखी। इसके बाद केंद्रीय 15वें वित्त व पंचम राज्य वित्त आयोग की अगले वित्तीय वर्ष 2024-25 के मूल बजट की कार्ययोजना अनुमोदन के लिए रखी।
इस दौरान 52.50 करोड़ के बजट पर मुहर लगी। जो जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यो पर खर्च होगा। इसमें सड़कों का संजाल भी बिछाया जाएगा। इसके अलावा पुलिया, पानी निकासी के लिए नालों का भी निर्माण कराए जाने के प्रस्तावों को भी सदन की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्यों पर काफी खर्च किया जाएगा। प्रस्तावों में सडक़ व पुलिया निर्माण की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा पानी निकासी के लिए नाला निर्माण भी शामिल है। बताया कि प्रस्ताव के सापेक्ष उपलब्ध धनराशि से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
वहीं शेष धनराशि जिला पंचायत के कर्मचारियों के वेतन, पेंशन के साथ कर्मचारियों के एरियर व अन्य कार्यों पर खर्च की जाएगी। अपर मुख्य अधिकारी के मुताबिक, बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के पुनरीक्षित बजट को भी अनुमोदित किया गया है।
बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों बृजपाल सिंह, पूजा यादव, रमेश प्रसाद, मनमोहन, फूलचंद्र, गिरीश कुमार, सुशील चंद्र, अंकुर कुमार आदि ने क्षेत्र की बिजली, पानी व सड़क की समस्याएं उठाईं। अध्यक्ष ने मौजूद अधिकारियों को सदस्यों की शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला एकीकरण समिति की भी बैठक हुई। जिसमें नामित सदस्यों ने एकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में करोड़ों के बजट को अनुमोदन दिया गया लेकिन मीडिया को इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई। गुपचुप तरीके से बैठक करके कोरम पूरा कर लिया गया। कुछ ही देर में करोड़ों के बजट को अनुमोदन भी दे दिया गया। बड़ी बात यह रही कि बजट कितना अनुमोदित हुआ इसकी जानकारी अपर मुख्य अधिकारी तक को नहीं रही। वह बार-बार प्रेस विज्ञिप्त भेजने की बात कहते रहे।