{"_id":"5e2b40fe8ebc3e4b18058cc2","slug":"development-plans-progress-poor-minister-in-charge-angry-unnao-news-knp5405027141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रवासी भारतीय समेत दो घरों से छह लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रवासी भारतीय समेत दो घरों से छह लाख की चोरी
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शिवनगर निवासी शिवम के घर चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में अप्रवासी भारतीय समेत दो सूने घरों को निशाना बना चोरों ने लगभग छह लाख का माल पार कर दिया। घटना के वक्त अप्रवासी भारतीय का परिवार घर में ताला बंदकर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जटपुरवा गांव निवासी शिवभजन विमल पुत्र हरी दुबई में रहकर लांड्री में नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी लता बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार को पत्नी लता घर में ताला बंदकर बच्चों के साथ नातिन की शादी में शामिल होने बांगरमऊ गई थी। गुरुवार रात चोरों ने बंद घर को निशाना बना अलमारी-बक्सों में रखी डेढ़ लाख की नगदी और जेवर समेत लगभग 5 लाख का माल पार कर दिया। शुक्रवार सुबह घर लौटी लता अलमारी बक्सों के ताले टूटे देखकर दंग रह गई। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जांच कर लौटी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
दूसरी घटना शहर के मोहल्ला शिवनगर निवासी शिवम पुत्र संतराम वर्तमान समय में मोहल्ला सिविल लाइंस में रह रहा है। गुरुवार रात चोराें ने उसके शिवनगर मोहल्ला वाले मकान को सूना देख उसे निशाना बना डाला। सुबह पड़ोसियों ने मेन दरवाजे का ताला टूटा देख उसे फोन से जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पीड़ित शिवम ने 10 हजार की नगदी और जेवर समेत लगभग एक लाख का सामान चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।