Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Development and beautification work will be done in the city with ten crores

Unnao News: शहर में दस करोड़ से होंगे विकास और सुंदरीकरण कार्य

Fri, 16 Jun 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 16 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Development and beautification work will be done in the city with ten crores
उन्नाव। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में सफाई, लाइट व्यवस्था दुरुस्त, सड़क, इंटरलॉकिंग, बिजली सहित विकास कार्यों के करीब दस करोड़ के प्रस्ताव पास हुए हैं। नगर पालिका अध्यक्षा ने सफाई श्रमिकों और अन्य स्टाफ की पूर्ति ना कर पाने पर वर्तमान फर्म की जांच करने और अनुबंध शर्तें पूरी न पाए जाने पर टेंडर निरस्त करने पर मुहर लगाई।
विज्ञापन

नगर पालिका हाल में चार बजे से बोर्ड की पहली बैठक शुरू हुई। सबसे पहले नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा ने सदर विधायक पंकज गुप्ता को पदेन सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। इसके बाद बैठक शुरू हुई। इसमें पालिका के सभी 32 वार्डों के सभासदों ने अपने-अपने वार्ड में विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव दिए।
विज्ञापन

सभासदों ने सेवा प्रदाता फर्म द्वारा सफाई श्रमिकों व अन्य स्टाफ की पूर्ति न कर पाने पर फर्म का टेंडर निरस्त और पेयजल व एलईडी लाइट के अनुबंध को निरस्त करने की मांग की। इस पर अध्यक्षा ने सभासदों के प्रस्तावों पर चर्चा कर वर्तमान सेवा प्रदाता फर्म का टेंडर निरस्त करने और पांच सदस्यीय टीम गठित कर जांच और कार्रवाई करने पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडी नगर सेक्टर सी स्थित तिकोनिया पार्क का नाम क्रांंतिकारी गुलाब सिंह लोधी के नाम पर रखने व उनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए सुंदरीकरण कराने के प्रस्ताव को भी सर्व सहमति से मंजूरी दी गई। शहर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 400 एलईडी लाइट लगाने, बिजली, पानी,तालाब और पार्कों के सुंदरीकरण समेत दस करोड़ के प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में ईओ ओमप्रकाश, जलकल अभियंता विवेक वर्मा, जेई उत्कर्ष कुमार, कर अधीक्षक राकेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

इंसेट
गलियों में जलभराव के मुद्दे रखे
औरास नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को बोर्ड की पहली बैठक हुई। इसमें अनुमानित आय के अनुरूप सर्वसम्मति से लगभग 25 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया। चेयरमैन राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी सभासदों ने अपने मोहल्लों की क्षतिग्रस्त गलियों और जलभराव आदि के मुद्दे रखे। इसके अलावा सभासदों ने कस्बे में आवश्यकता अनुरूप नालों के निर्माण का प्रस्ताव रखा। बैठक में ईओ सुनील कुमार, लिपिक लक्ष्मी नारायण चौरसिया, सभासद जितेन्द्र यादव, राकेश सिंह, विनोद सिंह, मोनू कनौजिया, सर्वेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed