फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Deteriorating situation at the ATM in cash

एटीएम में कैश किल्लत से बिगड़ रहे हालात

Sun, 16 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 16 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Deteriorating situation at the ATM in cash
पीएनबी मुख्य शाखा के एटीएम में दोपहर बाद करेंसी लगाए जाने के बाद कुछ ऐसा नजारा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एक सप्ताह से एटीएम में कैश न होने के साथ ही एसबीआई समेत अन्य बैंकों में करेंसी किल्लत लोगों को कसोटने लगी है। आज नहीं तो कल भुगतान मिलने की उम्मीद रखने वाले खाताधारक एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी भुगतान न पाने से मायूस होने लगे हैं। जिससे घर खर्च ही नहीं बच्चों की फीस आदि खर्च को निपटाना मुश्किल हो रहा है। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कैश कमी का संकट पैदा होने से हालात और अधिक बिगड़ने लगे हैं।

बैंकों में कैश की किल्लत थमने के बजाए हर रोज बढ़ती जा रही है। कैश की कमी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। एटीएम बूथ ही नहीं एसबीआई समेत कई बैंक भी कैश की कमी से जूझ रहे हैं। रविवार को स्थिति और अधिक खराब रही। बैंक बंदी के बीच एटीएम बूथ ही खाताधारकों के लिए कुछ नगदी का सहारा थे। जिससे सुबह से ही लोग एटीएम से कैश निकालने को घरों से निकल चुके थे। कैश की उम्मीद के साथ पहुंचे लोगों को पीएनबी, बीओआई, बैंक आफ बड़ौदा, एसबीआई के एटीएम मशीनों ने झटका दिया।
विज्ञापन


एसबीआई समेत अधिकांश बैंकों के एटीएम लगातार आठवें दिन लोगों को मुंह चिढ़ाते रहे। दोपहर बाद पीएनबी मुख्य शाखा के एटीएम में कैश लगाया गया। एटीएम में कैश होने की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। फिर क्या था कैश निकालने को कार्ड धारकों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पहले कैश निकालने की होड़ में लोगों में आपस में धक्का मुक्की भी हुई। लोगों को कैश की जरूरत ऐसी रही कि शाम होने तक एटीएम कैशलेस हो गया। अब शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों में भी कैश न होने की समस्या आ खड़ी हुई है। एसबीआई के बैंक अधिकारियों की मानें तो इस सप्ताह भी आरबीआई से करेंसी मिलने की उम्मीद पूरी होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed