फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Details of medicines will be recorded on the board

Unnao News: बोर्ड पर दर्ज होगा दवाओं का ब्योरा

Fri, 09 Jun 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 09 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Details of medicines will be recorded on the board
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की जानकारी अब सार्वजनिक करनी होगी। इसके लिए दवा काउंटर के बाहर एक बोर्ड लगाया जाएगा। जिसमें उपलब्ध दवाओं के साथ खत्म हो चुकी दवाओं की पूरी जानकारी होगी। शासन से निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने दवा काउंटर के निकट बोर्ड लगाने की कवायद शुरू कर दी है।

जिला अस्पताल में दवाओं के सरकारी काउंटर और जन औषधि केंद्र में कौन सी दवाएं उपलब्ध हैं और कौन की खत्म हो गई हैं, इसकी जानकारी के लिए अब मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। शासन की ओर से दवाओं का ब्योरा सार्वजनिक करने के आदेश के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसके अलावा चिकित्सकों को भी दवाओं की जानकारी प्रतिदिन दी जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद सीएमएस सहित सीएचसी प्रभारियों को बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed