फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   desciplined student will get success

अनुशासन से ही छात्र-छात्राओं का होगा विकास

Mon, 30 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 30 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
desciplined student will get success
छात्र सम्मानित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विद्या भारती से संबद्ध एसवीएम इंटर कालेज एबी नगर में परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा दीक्षा दी जाती है ताकि समाज में उनकी अच्छी छवि बनने के साथ ही वह अच्छे पद पर पहुंचे और स्कूल का नाम रोशन करें। इस दौरान उन्होंने इंटर की छात्रा शिवानी सिंह चौहान को 92.2 व हाईस्कूल के छात्र प्रखर शुक्ला को 91.33 प्रतिशत अंक लाने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।  सुलेख, स्वच्छता व अन्य सेवा कार्यों के लिए नंदिनी सैनी, वैष्णवी वर्मा, गौरव यादव, श्रेया पाठक व शोभित गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। श्रेष्ठ अभिभावक अनुज कुमार निगम व श्रेष्ठ भैया के रूप में कुशाग्र त्रिवेदी को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सत्येंद्र शुक्ला ने अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान कुंवर अजय सिंह, रामदेव मिश्र, रणेंद्र सिंह, दिवाकर राठौर के अलावा विनय दीक्षित व अरुण दीक्षित ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्त्रस्म का संचालन आचार्य अशोक कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान डॉ. शिवशंकर तिवारी, इंदु अवस्थी, संज्ञा पांडेय, प्रीती सक्सेना, अर्चना तिवारी, राकेश, विकास पांडेय भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed