फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Deputy CM keshav prasad maurya said If SP government is formed criminals and goons will be seen people of Pakistan will be happy

उन्नाव: डिप्टी सीएम बोले- सपा की सरकार बनी तो दिखाई देंगे अपराधी-गुंडे, पाकिस्तान के लोग होंगे खुश

Mon, 21 Feb 2022 11:26 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चकलवंशी (उन्नाव)
संवाद न्यूज एजेंसी, चकलवंशी (उन्नाव) Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 11:26 PM IST
सार

सपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए दोनों पार्टियां एक हो गई थीं। प्रधानमंत्री गरीबों का दर्द दूर करना चाहते थे, लेकिन विपक्षी यह देख नहीं सके।

विज्ञापन
Deputy CM keshav prasad maurya said If SP government is formed criminals and goons will be seen people of Pakistan will be happy
केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लॉक मियागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मैदान में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सफीपुर विधायक और प्रत्याशी बंबालाल दिवाकर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्नाव की धरा प्रदेश व देश ही नहीं, पूरे विश्व में जानी जाती है। 

विज्ञापन


सपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए दोनों पार्टियां एक हो गई थीं। प्रधानमंत्री गरीबों का दर्द दूर करना चाहते थे, लेकिन विपक्षी यह देख नहीं सके। इस चुनाव में सांप नाथ, नाग नाथ और नेवला नाथ एक हो गए हैं। बसपा की सरकार में वोट बेचकर नोट इकट्ठा करने का काम होगा। सपा, कांग्रेस की जीत से पाकिस्तान के लोग खुश होंगे। सपा की सरकार बनेगी तो गुंडे अपराधी दिखाई देंगे। 
विज्ञापन


योगी ने सभी गुंडों, माफिया पर शिकंजा कसा है। कुछ जेल में हैं। कुछ अन्य प्रांत जाने के लिए रेल में हैं। काफी बदमाश ऊपर भी चले गए। इसी वजह से अखिलेश का मानसिक संतुलन खो गया है। करहल में भी समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुल रहा है। उनकी साइकिल करहल से उड़कर बंगाल की खाड़ी में चली गई है। उन्होंने लोगों से पहले मतदान फिर जलपान का आग्रह किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता सिंह, सरोज सिंह, अवधेश कटियार आदि समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed