{"_id":"672126a74f994babe4000fda","slug":"deploying-additional-doctors-in-emergency-ward-on-diwali-unnao-news-c-221-1-uno1004-121957-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दिवाली पर इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दिवाली पर इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती
विज्ञापन
उन्नाव। दिवाली पर इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की गई है। सभी डॉक्टरों को सरकारी आवास में रुकने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में तत्काल बुलाया जा सके।
मरीजों को समुचित इलाज मिल सके इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से तैयारी की गई है। इमरजेंसी वार्ड में बेड से लेकर अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। डॉक्टरों की ड्यूटी का भी रोस्टर जारी किया गया है।
वहीं, वार्ड एक में संचालित बर्न वार्ड में भी एसी, बेड आदि दुरुस्त कराए गए हैं। सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा ने बताया कि गुरुवार को इमरजेंसी वार्ड में डॉ. संजय वर्मा और डॉ. अमित तिवारी की ड्यूटी रहेगी। वहीं, ऑनकाॅल में डॉ. फैसल जुबैर और डॉ. मनोज कुमार रहेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद शुक्रवार को डॉ. तुषार चौरसिया और डॉ. विकास की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा शनिवार और रविवार को भी डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी। बताया कि सभी डॉक्टराें को सरकारी आवास में ही रुकने का निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)