फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dengue took two lives

महोलिया में बच्ची समेत दो लोगों की डेंगू से मौत

Sat, 17 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 17 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
dengue took two lives
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बांगरमऊ तहसील क्षेत्र में डेंगू से मौतों का सिलसिला जारी है। ग्राम महोलिया में एक बच्ची सहित दो लोगों की डेंगू से इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि भारी संख्या में लोग वायरल फ ीवर की गिरफ्त में हैं।

विज्ञापन

गंजमुरादाबाद ब्लाक के महोलिया गांव निवासी फ त्ते की बेटी रेखा (11) की चार दिन पहले बुखार से खराब हुई थी। पिता फत्ते ने उसे बांगरमऊ के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। जांच के दौरान उसमें डेंगू के लक्षण पाए गए। डेंगू की पुष्टि होने के बाद चिकित्सकों ने उसे बचाने के प्रयास किए लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। गुरुवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी गांव की सुशीला (50) पत्नी राजाराम को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। उसका बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा था सुधार न होने पर परिजनों ने उसे गुरुवार को लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया जांच में डेंगू की पुष्टि हुई डाक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन इसी दौरान शुक्रवार को दोपहर को सुशीला की मौत हो गई। ग्राम प्रधान पति जितेंद्र कुमार कनौजिया ने बताया कि क्षेत्र के तमाम गांवों में संक्रामक रोगों की दहशत है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र गांव में डाक्टरों की टीम भेजकर संक्रामक रोगों की रोकथाम को कहा है।
विज्ञापन

इंसेट
क्षेत्र के कई गांवों हो चुकी हैं मौतें
इस क्षेत्र में डेंगू की चपेट में आकर अकबरापुर में नारेंद्र (35), कमलापुर में नैना देवी (8) पुत्री उमेश कुमार, बरौंकी में आलोक कुमार (12) पुत्र रामनरेश यादव तथा खंभौली में पिंकी देवी (2 ) पुत्री विजय कुमार की पूर्व में मौत हो चुकी है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन गांवों में करीब एक दर्जन लोग वायरल फ ीवर की चपेट मे आकर दम तोड़ चुके हैं। इस समय पूरे क्षेत्र के लगभग 50 प्रतिशत लोग डेंगू और वायरल फ ीवर की गिरफ्त में हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संजीव वर्मा ने बताया कि रोगों पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। फि र भी रोगों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। शनिवार को महोलिया में टीम भेजकर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहोलिया में हर घर में बुखार के मरीज
क्षेत्र के ग्राम चहोलिया गांव में भी वायरल फ ीवर कहर है। इस गांव में करीब हर घर में एक-दो लोग वायरल फ ीवर की चपेट में हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। गांव में शहजहां, अयान, गौसिया, एहशान, मेराज, सफीकुन, रोमानअली, साबिया, रामकली, रामकुमार, सना, फ रियाद खां, प्रीती देवी, उर्मिला, रामबेटी, दीनपाल, भज्जू, भगवती प्रसाद, लियाकत, राधाकृष्ण, शीबू, भोलू, गोलू, चंपा देवी, आकांक्षा देवी, रामचंद्र, खेमकरन, काजल, आदर्श कुमार, आलोक, कांती, शिवरानी, कुसुमा, आभा और फ ूलचंद्र सहित करीब एक सैकड़ा लोग वायरल फ ीवर की चपेट में हैं।


 


डेंगू के मिले तीन और मरीज, चिकनगुनिया ने भी पसारे पांव
सैंकड़ों की संख्या में मिले एडीज मच्छर के लार्वा को किया गया नष्ट
शुक्लागंज। कसबे में डेंगू और चिकनगुनिया ने अब एक साथ पांव पसारने शुरू कर दिए है। डेंगू के तीन और मरीज मिलने की पुष्टि कानपुर सीएमओ ने की है। जिसके बाद जिला मलेरिया विभाग की टीम शुक्रवार को दो मरीजों के घर एक्टिविटी करने पहुंची। यहां घर में सैकड़ों की संख्या में एडीज मच्छर के लार्वा मिले। टीम कीटनाशक डालकर नष्ट किया। जबकि मनोहर नगर, सीताराम कालोनी में दर्जनों लोग चिकनगुनिया बीमारी से ग्रसित है। जिला मलेरिया अधिकारी के.के. अवस्थी ने बताया कि गंगाघाट में तीन और डेंगू के मरीज मिले है। गंगाघाट के शक्तिनगर मोहल्ले के विनीत, अंबिकापुरम निवासी किशोर प्रियांशू पुत्र एच.पी. त्रिवेदी व श्रीनगर मोहल्ले की उर्मिला को डेंगू हुआ है। बताया कि तत्काल एक टीम विनीत औैर प्रियांशू के घर पहुंची। इंडोर व आउट डोर स्प्रे कराया गया। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। साथ ही आसपास के करीब 50 घरों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed