{"_id":"6504b40edd9f78991303bae6","slug":"dengue-found-in-six-more-fever-victim-unnao-news-c-221-1-uno1003-3085-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छह और बुखार पीड़ितों में डेंगू निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छह और बुखार पीड़ितों में डेंगू निकला
Sat, 16 Sep 2023 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। डेंगू मरीज जिले में बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में छह बुखार पीड़ितों की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अबतक 80 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों बुखार मरीजों का सैंपल मैक एलाइजा जांच के लिए लखनऊ भेजा था। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
संक्रामक रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ.अकिता सिंह ने बताया कि नवाबगंज के पिपरोसा में 18 साल के युवक, यहीं के अजगैन में 20 वर्षीय युवक, अचलगंज के दौलतपुर में 26 साल के युवक, सफीपुर के मुरादपुर में 60 साल के बुजुर्ग, शुक्लागंज के कंचन नगर में 23 साल की महिला और माखी की 50 वर्षीय वृद्धा डेंगू संक्रमित पाई गई है। सीएमओ डॉ.सत्यप्रकाश ने पीड़ितों के घर के आस-पास कीटनाशक छिड़काव और जांच करने का निर्देश दिया है।