फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dengu,jeeka

dengu,jeeka

Wed, 17 Nov 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
dengu,jeeka
उन्नाव। कानपुर के बाद अब जिले में भी जीका वायरस ने दस्तक दी है। शुक्लांगज निवासी फैक्टरी श्रमिक में पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य टीम ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर पालिका ने संक्रमण से बचाव के प्रबंध शुरू किए हैं। बुधवार को परिजनों के साथ 400 मीटर दायरे में रहने वाले 100 लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्लागंज के मोहल्ला मिश्रा कालोनी निवासी राजेश (50) कानपुर जिले के छबीलेपुरवा स्थित एक लेदर फैक्टरी में श्रमिक है। 13 नवंबर को वहीं की स्वास्थ्य टीम ने पूल सैंपलिंग की थी। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में श्रमिक जीका पॉजिटिव मिला है। सीएमओ के श्रमिक के पॉजिटिव मिलने की जानकारी के बाद कानपुर सीएमओ ने जिले के सीएमओ को फोन कर मामले की जानकारी दी। सीएमओ के निर्देश पर शुक्लागंज के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रदीप दिवाकर ने मरीज को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां उसे डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

फागिंग व एंटी लार्वा का हुआ छिड़काव
श्रमिक में जीका वायरस की पुष्टि होने के बाद गंगाघाट नगर पालिका ने फागिंग कराने के साथ एंटीलार्वा का छिड़काव करवाया। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि मरीज के घर में उसकी पत्नी व दो बच्चे हैं। बुधवार को परिजनों के साथ मरीज के घर से 400 मीटर दायरे में रहने वाले 100 लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी। जांच के लिए सैंपल केजेएमयू भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला को डेंगू, बुखार के चार और मरीज भर्ती
जीका व डेंगू जांच को भेजे चार सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। लखनऊ के निजी अस्पताल में ब्रेन हेमरेज होेने पर भर्ती महिला डेंगू पॉजिटिव मिली है। वहीं जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुखार के चार मरीज भर्ती हुए हैं। पैथोलॉजी से डेंगू व जीका जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज 4 सैंपल भेजे गए हैं। जिले में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 90 पहुंच चुकी है।

सुमेरपुर निवासी (55) साल की महिला को ब्रेनहेमरेज होने पर परिजनाें ने उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में वह डेंगू पॉजिटिव आई है। वहीं जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लोकनगर के कृपाशंकर (51), अजगैन छतईखेड़ा की हर्षिका (2 माह) पुत्री दीपक, कोरारी कला के विनोद (32) व पूरननगर के शिव (डेढ़ साल) पुत्र अनुराग को बुखार आने पर भर्ती किया गया है। पैथोलॉजी से अचलगंज की साधना (56) पत्नी धुन्नर, कोरारीकला के विनोद (52), धानीखेड़ा के आनंद (24) व लोकनगर के कृपाशंकर (50) की डेंगू व जीका जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed