फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Demonstration, death of workers in factory due to breaking of tin shed

टिन शेड टूटने से फैक्टरी में श्रमिक की मौत, प्रदर्शन

Sun, 02 Feb 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demonstration, death of workers in factory due to breaking of tin shed
दही चौकी स्थित फैक्टरी में श्रमिक की मौत के बाद मुआवजे को लेकर गेट पर प्रदर्शन करते परिजन । - फोटो : UNNAO
बिछिया(उन्नाव)। सदर कोतवाली क्षेत्र के दही चौकी औद्योगिक एरिया साइड एक स्थित एसके प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड का टिन शेड टूटने से उस पर चढ़कर चमड़ा फैला रहा श्रमिक नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। जहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मुआवजे के लिए परिजन शव लेकर फैक्टरी पहुंचे तो वहां ताला बंद मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया। फोन पर हुई बातचीत में फैक्टरी मालिक ने मुआवजे की रकम अधिक बता फोन काट दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गंगाघाट थाना क्षेत्र के मझरा पीपरखेड़ा निवासी अरविंद पाल (26) पुत्र लक्ष्मी नारायण दही चौकी स्थित कुत्ते का बिस्कुट बनाने वाली फैक्टरी में पिछले सात साल से काम कर रहा था। शनिवार सुबह वह फैक्टरी के अंदर टिन शेड पर चमड़ा सुखाने के लिए चढ़ा था। अचानक टिन शेड टूटने से वह नीचे जा गिरा। गंभीर रूप से घायल देख उसके साथी शिवप्रसाद व मोहित ने उसे आवास विकास स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर ले जाने की सलाह दी गई। परिजन उसे लेकर निकले ही थे कि उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजन शव लेकर फैक्टरी पहुंचे तो वहां ताला बंद मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने फैक्ट्री के मालिक मेहराज को फोन मिला 12 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की। मुआवजे की रकम अधिक बता फैक्टरी मालिक ने फोन काट दिया। जिस पर परिजनाें ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी दही प्रेम नारायण ने परिजनों को शांत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात की। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed