फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Demand to limit the speed of dumpers carrying soil

Unnao News: मिट्टी ढो रहे डंपरों की स्पीड पर रोक लगाने की मांग

Tue, 26 Sep 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand to limit the speed of dumpers carrying soil
उन्नाव। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की ओर से मिट्टी ढो रहे डंपरों की तेज रफ्तार हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया गया। जानकारी पर एआरटीओ मौके पर पहुंचे और समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष सुधीर शुक्ला ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में मिट्टी भरान में लगे डंपर क्षेत्र में काफी तेज रफ्तार से निकलते हैं। जिससे आए दिन हादसे होते हैं। कहा कि डंपरों की रफ्तार पर अंकुश लगाया जाए। इसके अलावा छुट्टा मवेशी, फसल सिंचाई, बिजली कटौती आदि की समस्याएं भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि अजगगैन मोहान रोड की भी मरम्मत कराई जाए। पंचायत भवनों में शिविर लगाकर पेंशन के लिए आवेदन लिए जाएं। किसानों को साधन सहकारी समितियों से खाद दिलाई जाए। उधर, डंपरों से हादसों के निस्तारण के लिए एआरटीओ मौके पर पहंुचे। उन्होंने किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों से बातचीत की। साथ ही जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। धरने में श्रवण कुमार लोधी, छोटेलाल रावत, अनीता रावत, संताेष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed