{"_id":"6567847e00ea9bc7dd0f71e6","slug":"demand-for-asphalting-of-khadanja-road-unnao-news-c-221-1-sknp1055-6478-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खडंजा मार्ग का डामरीकरण कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खडंजा मार्ग का डामरीकरण कराने की मांग
विज्ञापन
पाटन। हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बाबा मोहब्बत शाह एवं सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर पर आगामी 28 दिसंबर को लगने वाले तकिया मेला को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
मंदिर व मजार तक अवरुद्ध मार्ग को लेकर लोगों में आवागमन को लेकर चिंता सता रही है।
उन्नाव-लालगंज हाईवे (एनएच 31) से तकिया मेला मैदान के मजार व मंदिर तक जाने वाला खड़ंजा मार्ग कुछ तथाकथित लोगों के अवरोध लगाए जाने के कारण उसका निर्माण कार्य संभव नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते आवागमन पर प्रभाव पड़ रहा है। संपर्क मार्ग से जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग बाबा की मजार व सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।
वहीं तकिया, मुरारखेड़ा, चांदपुर, आट मन्नूखेड़ा, दुबाई व पाटन आदि स्थान के लोगों का आना-जाना रहता है। मार्ग का निर्माण न होने से वर्तमान समय में धूल ही धूल नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के अन्य मेलों में इस मेले का अपना एक स्थान है जो प्रतिवर्ष वर्ष लोगों में आपसी सद्भाव की ज्योति जला जाता है। बाबा मोहब्बत शाह के गद्दीधर गुलाम हुसैन शाह व मंदिर पुजारी राजकुमार ने मजार व मंदिर तक आने वाले संपर्क मार्ग का अविलंब निर्माण कराए जाने की मांग शासन-प्रशासन से की है।