{"_id":"56f825ed4f1c1b3d58f14f8f","slug":"defeated-to-judge-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता टीम ने जज टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता टीम ने जज टीम को हराया
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय के मंदिर में जज हमेशा से ही अधिवक्ताओं से बड़े रहे हैं लेकिन, क्रिकेट के मैदान में अधिवक्ताओं ने न्यायाधीशों से बाजी मार ली। रविवार को जज एकादश व अधिवक्ता एकादश के बीच हुए मैत्री मैच में अधिवक्ताओं ने न्यायाधीशों पर छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जज एकादश ने अधिवक्ताओं को 131 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे अधिवक्ता एकादश की टीम ने एक ओवर रहते ही पा लिया। रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्व. हरी प्रकाश सिंह एडवोकेट की स्मृति में न्यायाधीश एकादश व अधिवक्ता एकादश के मध्य एक मैत्री मैच खेला गया।
विज्ञापन
मैच का शुभारंभ जिला जज तूफानी प्रसाद ने किया। न्यायाधीश एकादश के कप्तान संजीव यादव अपर जिला जज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुये न्यायाधीश एकादश ने निर्धारित 20 ओवरों में 130 रन बनाए। इसमें सीजेएम अमित सिंह ने 6 चौकों की मदद से 57 रन बनाए। 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिवक्ता एकादश की टीम ने यह लक्ष्य 19 ओवरों में ही प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
अधिवक्ता एकादश की ओर से प्रदीप श्रीवास्तव ने 10 चौकों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। वहीं मनीष शुक्ला ने एक छक्का व 4 चौकों की मदद से 35 रन का योगदान दिया। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव व अबरार ने की। स्कोरर की भूमिका विकास सिंहा व कमेंट्री आनंद मिश्रा ने की। मैच के दौरान बार महामंत्री दीप नरायन त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह, पूर्व बार अध्यक्ष सतीश शुक्ला व अन्य न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे। आभार बार एसोसिएसन अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने व्यक्त किया।