फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Decoction will increase immunity in prisoners

काढ़ा बढाएगा बंदियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता

Sat, 02 May 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Decoction will increase immunity in prisoners
उन्नाव। कोरोना संक्रमण से कैदियों और बंदियों को बचाने और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाई जाएगी। आयुष विभाग की सलाह पर जेल प्रशासन सभी को नियमित रूप से प्रतिदिन एक बार काढ़ा पिला रहा है। जेल अधीक्षक ने बताया कि काढ़ा जेल में ही बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस समय जेल में 970 कैदी और बंदी हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जेल प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। संक्रमण से बचने के लिए उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए औषधीय वनस्पतियों से तैयार कढ़ा दिया जा रहा है। जेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि आयुष विभाग के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। बताया कि इस काढ़े में दालचीनी, काली मिर्च, गुड़, लौंग सहित अन्य औषधीय वनस्पतियों का मिश्रण मिलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जेल के सभी कर्मचारी भी इस काढ़े का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जेल में नए आने वाले बंदियों को एहतियात के तौर पर अन्य बंदियों से अलग रखा जाता है। इसके लिए बैरक भी सुरक्षित कर दी गई है। नए बंदी के जेल में प्रवेश करते ही उसकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाती है। जेलर ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी बंदियों व कैदियों को मास्क दिए गए हैं। जेल में सैनिटाइज गैलरी भी बनाई गई है। दिन में दो बार हर बंदी को इस गैलरी से निकालकर सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed