फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Deaths due to diphtheria started increasing, six died so far in two blocks

Unnao News: डिप्थीरिया से बढ़ने लगीं मौतें, दो ब्लॉक में अब तक छह की मौत

Fri, 23 Aug 2024 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Deaths due to diphtheria started increasing, six died so far in two blocks
असोहा (उन्नाव)। असोहा ब्लॉक की ग्रामसभा सहरावां में साढ़े चार साल के बच्चे सहित चार की डिप्थीरिया (गला घोटू) बीमारी से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की 11 टीमों को लगाकर टीकाकरण कराया गया। वहीं जिले में अब तक डिप्थीरिया से छह बच्चों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामसभा सहरावां के मजरा उमर्रा में अंकित (4) पुत्र संदीप की 19 अगस्त, कोमल (15) की 20 अगस्त को और दरियारखेड़ की आरती (7) पुत्री रामेश्वर की सात अगस्त को मौत हो गई थी। तीन मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान चलाकर 1250 लोगों को डीपीटी और टीडी के टीके लगाए थे। उसके बाद भी सहरावां निवासी रामसागर की दो बेटियां स्नेहा (8), अंशिका (6) और सुरेंद्र के तीन बच्चों में काजल (13), काजोल (8) और शिवांश (साढ़े चार) साल में गला घोटूं के लक्षण मिलने पर 21 अगस्त को जिला अस्पताल में बने वार्ड में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ ने देखने के बाद शिवांश को कानपुर रेफर किया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हाे गई थी। बच्चे की मौत और उसकी दो बहनों के बीमार होने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने 10 टीमों को लगाकर जांच शुरू कराई। इसमें करीब आठ बच्चे बुखार से पीड़ित मिले। उन्हें असोहा सीएचसी के बालरोग विशेषज्ञ ने देखकर दवा दी साथ ही बुखार से पीड़ित अन्य मरीजों को घर पर जाकर दवा दी गई। बता दें कि डिप्थीरिया से हुईं छह मौतों में चार असोहा ब्लॉक की और दो नवाबगंज ब्लॉक के बजेहरा और सतगुरुखेड़ा गांव के बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
स्वास्थ्य टीम लगाकर बुखार के मरीजों की पहचान की जा रही है। अब तक 30 बुखार के मरीज मिले हैं। गुरुवार को हुए टीकाकरण की अभी रिपोर्ट नहीं आई है। बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल में 10 बेड का वार्ड बनाया गया है। जिसमें 11 बच्चों का इलाज चल रहा है। - डॉ. सत्यप्रकाश, सीएमओ

--------------
जिला अस्पताल में भर्ती हैं डिप्थीरिया के यह मरीज
अनिरुद्ध (4) पुत्र प्रशांत, अमित कुरैशी (7) पुत्र शीबू, सुनिधि (9) पुत्री अतुल कुमार, उदयवीर (11) पुत्र विनोद, हिमांशु (8) पुत्र लाला, स्नेहा (10) पुत्री अयोध्या, अमृता (5) पुत्री शीलू, आयुषी (5) पुत्री निर्मल, श्लोक (8) पुत्र शशांक के साथ सुरेंद्र की बेटी काजल (13), काजोल (8) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed