फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Death of mother and child in District Women's Hospital, uproar

उन्नावः जिला महिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

Mon, 10 Oct 2022 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and child in District Women's Hospital, uproar
जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत पर हंगामा कर रहे परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान जच्चा की मौत के कुछ देर बाद नवजात की भी मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजन आक्रोशित हो गए। डॉक्टर व स्टॉफ से अभद्रता की और तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। सूचना पर सीएमओ भी पहुंचे और घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम भी गठित की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला शेखपुर निवासी सुशील सोनकर की पत्नी पूजा (24) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सिकंदरपुर सरोसी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोपहर करीब 2:30 बजे पूजा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. अल्का शुक्ला ने जांच की और जच्चा और बच्चा की हालत गंभीर होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजनों की सहमति के बाद ऑपरेशन किया। जैसे ही प्रसव हुआ, जच्चा की मौत हो गई। करीब दस मिनट बाद नवजात ने भी दम तोड़ दिया। जच्चा-बच्चा की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल चौकी इंचार्ज संतोष कुमार राय ने समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन शांत नहीं हुए। कोतवाल राजेश पाठक और सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश भी पहुंचे। मृतका के परिजनों ने इलाज में लापरवाही और इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति सुशील ने बताया कि यह उसका पहला बच्चा था। पत्नी और बच्चे की मौत से वह बिलख पड़ा। सीएमओ ने जांच आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पेट में बच्चा न घूमने से हुई दिक्कत
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि पूजा की लंबाई कम है। गर्भस्थ शिशु गर्भ में घूम नहीं पा रहा था। ऑपरेशन से पहले जैसे ही महिला को बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया उसका ब्लड प्रेशर बढ़ने लगा था। बताया कि घटना की जांच के लिए पांच सीएमएस पुुरुष डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। जिसमें सीएमएस महिला डॉ. संजू अग्रवाल, एनेस्थेटिस्ट डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. अमित श्रीवास्तव और एसीएमओ डॉ. रामसूरत रविदास को शामिल किया गया है। चौबीस घंटे में गठित टीम अपनी रिपोर्ट देगी।

जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed