{"_id":"625478b19c911229e3179c29","slug":"deadbody-found-unnao-news-knp6906716126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक (उन्नाव)। दही थानाक्षेत्र के जंगल में सोमवार को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चेहरा विकृत होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सोमवार दोपहर दही थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर के जंगल में 55 वर्षीय महिला का शव मिला। मृतका का चेहरा पूरी तरह विकृत था। ऐसे में पहचान मिटाने के लिए चेहरे को किसी केमिकल से जलाने की भी आशंका है। महिला काला ताबीज, पायल और कड़े पहने थी। दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की सूचना पर डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। सीओ सिटी कृपाशंकर ने बताया कि महिला का शव पुराना प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
2020 में मिले थे दो शव
दही थाना क्षेत्र के जंगल युवतियों के शवों को ठिकाने लगाने का स्थान बनते जा रहे हैं। वर्ष 2020 की जुलाई में इसी क्षेत्र में हाईवे स्थित एक ढाबे के पीछे जंगल में कुछ दूर के फासले पर दो युवतियों के शव बरामद हुए थे। उनकी शिनाख्त ही नहीं हो पाई।