फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body thrown in the drain after killing the girl

युवती की हत्याकर नाले में फेंका शव

Fri, 31 Jul 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the drain after killing the girl
उन्नाव: मौरावां-रायबरेली मार्ग पर गुलरिहा गांव के पास नाले में युवती का शव मिलने के बाद घटना स्थल ? - फोटो : UNNAO
मौरावां(उन्नाव)। थानाक्षेत्र में मौरावां-रायबरेली मार्ग पर गुलरिहा गांव के पास गुरुवार सुबह नाले में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली। स्निफर डॉग शव के आसपास सौ मीटर दायरे में चक्कर लगाता रहा। पुलिस के मुताबिक जाहिरा तौर पर कोई चोट नजर नहीं आ रही है। एसओ राजेंद्र कुमार राजावत ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्नाव-रायबरेली (गुरुबक्शगंज) मार्ग पर मौरावां थानाक्षेत्र के गांव गुलरिहा नहर पुलिया के निकट ही एक नाला है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग से करीब 150 मीटर की दूरी पर नाले में युवती का शव पड़ा देखा। उसका सिर से पेट तक का हिस्सा पानी में डूबा था जबकि पैर पानी से बाहर थे। जानकारी होते ही लोगों का मजमा लग गया। एसओ निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत व सीओ पुरवा रमेशचंद्र प्रलयंकर मौके पर पहुंचे और भीड़ को दूर किया। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि बलबीर सिंह की मौजूदगी में शव को नाले से बाहर निकाला गया। मृतका की उम्र करीब बीस वर्ष, रंग सांवला है। वह काले रंग का सलवार-कुर्ता पहने है। उसके दोनों हाथ और पैर में मेहंदी लगी है। मेहंदी में अंग्रेजी में केआर लिखा है। आसपास के कई गांव के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। शव पानी में पड़ा होने से चोट का कोई निशान नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने 100 मीटर के दायरे में छानबीन की हालांकि कोई खास सुराग नहीं मिला। स्निफर डॉग भी शव के आसपास ही भटकता रहा। मौरावां थाना एसओ ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी सोशल मीडिया के जरिए फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की जांच में सर्विलांस टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड से पहचान का प्रयास विफल
शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने आधार कार्ड का भी सहारा लेने का प्रयास किया लेकिन शव पानी में पड़े होने व अंगुलियों की त्वचा फूल जाने से अंगुलियों के निशान स्पष्ट न होने से पुलिस का यह प्रयास भी विफल रहा।

पुलिस को शक, रायबरेली की हो सकती है मृतका
युवती का शव जिस स्थान पर मिला है वहां से रायबरेली जिला महज चार किमी दूर है। पुलिस को शक है कि शव को रात के अंधेरे में रायबरेली जिले से लाकर यहां फेंका गया है। घटना स्थल से गुलरिहा पुलिस चौकी महज डेढ़ किमी दूर है। जबकि उन्नाव जिला मुख्यालय से दूरी 60 किमी है। वहां से पुरवा कस्बा 32 किमी और मौरावां कस्बा 16 किमी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed