फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of youth who went to farm found in well

उन्नाव: खेत गए युवक का कुएं में मिला शव

Tue, 06 Dec 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth who went to farm found in well
उन्नाव। सदर कोतवाली डीह गांव में खेत जा रहे युवक का शव रास्ते में स्थित पानी भरे कुएं में मिला। पानी भरने गए लोगों ने देखकर परिजनों को बताया। उसे कुएं से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के डीह गांव निवासी सुनील (40) सोमवार सुबह खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर को रास्ते में पड़ने वाले कुएं में पानी भरने गए कुछ ग्रामीणों ने उसे कुएं के भीतर पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना देकर बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुनील के भाई रामसेवक का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे कुएं में फेंका है , जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस को बताया कि आरोपी जमीन को लेकर उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। मृतक सुनील का एक हाथ लगवा के चलते खराब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पत्नी प्रीति, चार बच्चों पूनम, पिंकी, सचिन व सागर के साथ दिल्ली के मीराबाग इलाके में रहकर घरों में काम कर बच्चों का पालन पोषण करती है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के फेफड़े व अन्य अंत: अंग भी संक्रमित पाए गए हैं। पानी में डूबने से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि भाई ने तहरीर दी है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed