फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of youth drowned in Say river on third day

तीसरे दिन मिला सई नदी में डूबे युवक का शव

Fri, 11 Oct 2019 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth drowned in Say river on third day
नवाबगंज। मूर्ति विसर्जन के दौरान लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र स्थित सई नदी में डूबे सोहरामऊ के आशाखेड़ा निवासी युवक का शव तीसरे दिन 9 किमी दूर असोहा थाना क्षेत्र में मिला। सोहरामऊ एसओ ने घटनास्थल बंथरा होने की बात कह रिपोर्ट भी वहीं दर्ज किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ धुन्नर (40) पुत्र श्यामलाल मंगलवार को गांव में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन में शामिल होने लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के बनी स्थित सई नदी गया था। विसर्जन के बाद स्नान करने के दौरान वीरेंद्र गहराई में जाकर डूब गया। परिजनों ने बंथरा और सोहरामऊ पुलिस पर सीमा विवाद में करीब तीन घंटे उलझाए रखने की शिकायत आईजी रेंज एसके भगत से की थी। काफी तलाश के बाद भी वीरेंद्र का पता कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह घटनास्थल से 9 किमी दूर असोहा थाना क्षेत्र के रानीपुर कोटवा पुल के पास ग्रामीणों ने शव उतराता देख पुलिस को जानकारी दी। सोहरामऊ पुलिस परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव की पहचान की। एसओ असोहा संतोष सिंह ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed