{"_id":"65b2c8b3ba2974f23f0f38f5","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-unnao-news-c-221-1-sknp1054-109062-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। हीरामन पुरवा गांव में घर से करीब पांच सौ मीटर दूर युवक का शव खेत में खड़े आम के पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की। परिजनों ने शराब का लती होने के साथ मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया।
बांगरमऊ कोतवाली की ग्रामसभा नेवल के मजरा हीरामनपुरवा निवासी संदीप कुमार पाल (35) मजदूरी करता था। जो भी कमाता था, उसकी शराब पी लेता था। विवाह नहीं हुआ था।
गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से नाश्ता करके निकला था। दो घंटे बाद सुबह करीब 11 बजे खेत में खड़े आम के पेड़ पर मफलर के फंदे से उसका शव लटका मिला। खेत जा रहे ग्रामीणों ने देखा तो, मृतक के बड़े भाई संजय को सूचना दी।
विज्ञापन
संजय भी दिल्ली में मजदूरी करता है। वह दो दिन पहले ही घर आया है। उसने पुलिस को बताया कि भाई मानसिक बीमार था। पिता रामबिलास की बीमारी से मौत होने के बाद से वह मां पवन कुमारी के साथ घर पर ही रहता था। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि घटना की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।