फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of teenager found hanging in the house

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Mon, 22 May 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 22 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager found hanging in the house
फोटो-12
विज्ञापन

परिचय-मृतक राज चौरसिया की फाइल फोटो।
घर में फंदे से लटका मिला किशोर का शव
माता-पिता की हो चुकी है मौत, चाचा के पास रहता था
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहरामऊ। थानाक्षेत्र के गांव सहरावां में किशोर का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक के माता पिता की कुछ महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।
सहरावां निवासी राज चौरसिया (16) का शव रविवार सुबह घर के अंदर छत के कुंडे में गमछे के फंदे से लटका मिला। मृतक की चाची शबनम ने बताया कि भतीजा मानसिक बीमार था। माता-पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। दोनों की तीन महीने पहले बीमारी से दिल्ली में मौत हो गई थी। इसके बाद से राज उनके (चाचा-चाची) साथ ही रह रहा था। एसओ संदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि तफ्तीश और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
बाग में मृत मिला युवक
नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के प्रभुखेड़ा गांव युवक आम के बाग में मृत मिला।
प्रभुखेड़ा गांव निवासी रामप्रताप (28) घर से पांच सौ मीटर दूर उदयचंद की आम की बाग में मिला। रामप्रताप के मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन रामप्रताप को एक नर्सिंगहोम ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। मजदूरी करता था। एसओ संदीप कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed