फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of middle aged farmer found hanging

Unnao: फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कोतवाल बोले- तहरीर पर रिपोर्ट होगी दर्ज

Wed, 09 Aug 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Aug 2023 12:23 AM IST
सार

कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Dead body of middle aged farmer found hanging
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के चकपीर नगर में किसान का शव खेत में बनी झोपड़ी में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार चचेरे भाइयों से जमीन के विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के चकपीर नगर गांव निवासी श्रवण कुमार (52) का सोमवार शाम को चचेरे भाइयों से घर के बाहर की जमीन को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद में कहासुनी हुई थी। रात को वह गांव से करीब 200 मीटर दूर खेत में बनी झोपड़ी में सोने चला गया था। सुबह देर तक न लौटने पर पत्नी शशिकला पहुंची, तो पति का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने शव को फंदे से उतारा और सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार बेटे हैं और सभी दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed