फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of car driver found hanging in house

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला कार चालक का शव

Wed, 24 Jul 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dead body of car driver found hanging in house
अचलगंज (उन्नाव)। भट्ठा संचालक व पूर्व प्रधान के वाहन चालक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। जेब में एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें भट्ठा संचालक सहित चार को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। हालांकि पुलिस लिखावट मिलाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

अचलगंज कस्बा निवासी राकेश (32) पुत्र मुनेश्वर लोधी, लोहचा निवासी पूर्व प्रधान व ईंट भट्ठा मालिक संजय मिश्रा की कार चलाता था। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे वह गाड़ी खड़ी करके अपने घर गया था। उसने पत्नी शीला को शहर के छोटा चौराहा निवासी बीमार ससुर (पत्नी के पिता) को देखने के लिए भेज दिया था। पत्नी अपने बेटे (गोद लिए गए भाई के बेटे) के साथ मायके आ गई। कुछ देर बाद उसने पति को फोन मिलाया तो रिसीव नहीं हुआ। उसने पड़ोसी श्रीराम की बेटी को फोन करके पति राकेश से बात कराने के लिए कहा। वह फोन लेकर उसके घर गई तो राकेश का शव फंदे से लटका देख चीख पड़ी।
विज्ञापन

पति के आत्महत्या करने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच की तो राकेश की जेब में सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि भट्ठा व वाहन मालिक की कार तीन जुलाई को दुर्घटना का शिकार हो गई थी। हादसे में उनकी मां नीरा मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हादसे के वक्त कार को वाहन मालिक चला रहे थे, लेकिन हादसे के वक्त कार चलाने और हादसे का इल्जाम अपने (राकेश) ऊपर लेने का दबाव बना रहे थे। इस कागज में भट्ठा पर काम करने वाले तीन और लोगों के भी नाम लिखते हुए परेशान करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ऋषिकांत मिश्रा ने बताया कि सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिवार के किसी सदस्य ने अभी तहरीर नहीं दी है। जेब में मिले जिस कागज को सुसाइड नोट बताया जा रहा है, उसकी लिखावट की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही पुष्टि हो पाएगी।



भट्ठा मालिक ने आरोप को नकारा, बताया साजिश
ईंट भट्ठा मालिक संजय मिश्रा ने सुसाइड नोट को साजिश बताया। कहा कि मृतक राकेश के पिता मुनेश्वर उनके यहां 30 साल से नौकरी करते हैं। राकेश भी 12 साल से उनके वाहन चलाता था। वह परिवार के सदस्य की तरह था। राकेश ने अपने रिश्तेदार का बच्चा गोद लिया था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले विवाद शांत भी कराया था। उन पर लगाया जा रहा आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed