{"_id":"5e48477a8ebc3ee5cb233b07","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-unnao-news-knp5449100132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बारासगवर थाना क्षेत्र में फंदे से दीपक का शव लटका होने की जानकारी पर घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : UNNAO
बीघापुर(उन्नाव)। बारासगवर थाना क्षेत्र के कस्बा बारा निवासी युवक का शव शनिवार दोपहर गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटका मिला। मृतक गुजरात के अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार को बड़े भाई की शादी में शामिल होने के लिए वह शुक्रवार 14 फरवरी को ही गांव लौटा था। परिजनों ने फंदे से लटककर आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है। फांसी लगाने की वजह परिजन स्पष्ट नहीं कर पाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
बारा गांव निवासी विश्राम का पुत्र दीपक(20) का शव शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव के बाहर लाली गोसाई की बाग में आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग बाग पहुंचे। मृतक के पिता ने बताया कि दीपक अहमदाबाद में कपड़े की दुकान में काम करता था। रविवार 16 फरवरी को उसके बड़े भाई सोनू की बरात बिहार थाना क्षेत्र के मोहकमपुर गांव जानी थी। बरात में शामिल होने के लिए वह एक दिन पहले ही घर आया था। पिता ने किसी रंजिश से इनकार करते हुए बेटे द्वारा किसी बात से आहत होकर आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
बेटे की मौत से मां रमदेई रो-रोकर बेहोश होती रही। घर में खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई सोनू पंजाब में रहकर नौकरी करता है। संदीप और अंकित घर में रहकर पढ़ाई करते हैं। एसओ मुकेश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।