फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of a woman found hanging in the house

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Fri, 16 Jun 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 16 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found hanging in the house
सफीपुर। गुरधरी गांव में महिला का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे चाचा ने दहेज में बोलेरो न देने पर ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गुरधरी गांव निवासी अनूप की पत्नी आरती (28) का शव शुक्रवार दोपहर घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पति और अन्य ससुरालीजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। स्वास्थ्य केंद्र से मिली सूचना के बाद पुलिस गुरधरी पहुंच गई। पुलिस जांच कर रही थी तभी हरदोई जिले के थाना मल्लावां के गांव राजेपुर निवासी अधिवक्ता चाचा गंगाराम भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले उन्होंने आरती का विवाह किया था। दामाद अनूप जालंधर में नौकरी करता है। ससुरालीजन मायके से बोलेरो की मांग कर रहे थे। सात महीने पहले पति ने आरती के सिर पर एसिड डाला था। इससे उसके बाल झड़ गए थे। एक महीने पहले ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके में रह रही थी। एक सप्ताह पहले ही पति अनूप प्रताड़ित न करने की बात कह साथ लेकर आया था। दो बच्चे प्रिंस (1) और मुस्कान (3) साल है। कोतवाल पवन कुमार सोनकर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed