फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of a woman found hanging in the house

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Fri, 03 Mar 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 03 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found hanging in the house
फतेहपुर चौरासी। भड़सर नौसहरा गांव निवासी महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के पति के अनुसार पांच साल का बेटा रोते हुए खेत पहुंचा तो वह उसे लेकर घर आया, तब जानकारी हुई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के आलापुर गांव निवासी मीना की शादी आठ साल पहले फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के भड़सर नौसहरा गांव निवासी पप्पू गौतम से हुई थी। गुरुवार सुबह उसका शव टिन शेड की बल्ली में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पति पप्पू ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह नौ बजे वह घर से करीब सौ मीटर दूर खेत चला गया था। कुछ देर बाद बेटा लविश रोते हुए खेत पहुंचा, तो वह उसे लेकर घर आया। यहां पहुंचकर पत्नी का शव फंदे से लटका पाया। सूचना पर पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि मृतका के पति ने कोई आरोप नही लगाया है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed