फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of a laborer found hanging in the house

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला श्रमिक का शव

Wed, 01 Nov 2023 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a laborer found hanging in the house
चकलवंशी। बलारदेव मोहल्ले में युवक का शव खाली पड़े दूसरे घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

मृतक के चाचा की सूचना पर पुलिस ने जांच की। आत्महत्या के पीछे बच्चों की परवरिश को लेकर पत्नी से विवाद की चर्चा है। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

माखी थानाक्षेत्र के मोहल्ला बलारदेव निवासी बलिराम (40) चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। उसकी पहली पत्नी संतोषी की करीब पांच साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पहली पत्नी से चार बच्चों में विशाल, कृष्णा, खुशबू और खुशी हैं। उनकी देखभाल घर में ही परिजन करते हैं। पत्नी की मौत के बाद बच्चों के पालन-पोषण के लिए बलिराम चंडीगढ़ चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उसकी झारखंड निवासी एक महिला से मित्रता हो गई। उसी महिला को साथ लेकर वह दो सप्ताह पहले गांव आया था। लेकिन वह बच्चों का ध्यान नहीं रखती थी। इसको लेकर दोनों में विवाद होने लगा।

चर्चा है कि इसी से परेशान होकर बलिराम ने अपने पुराने मकान में आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जब वह देर तक घर के बाहर नहीं आया तो चाचा धनीराम जगाने पहुंचा तो शव देख परेशान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। लेकिन परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि चाचा की सूचना पर जांच की गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed