फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead bodies of two, including students found hanging in different places

अलग अलग स्थानों पर फंदे से लटके मिले छात्र समेत दो के शव

Mon, 09 Mar 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two, including students found hanging in different places
उन्नाव। शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस व सोहरामऊ थाना क्षेत्र में छात्र समेत दो लोगों के शव फंदे से लटके मिले। दोनों की मौत पर पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की चर्चा है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। होली त्योहार पर अपनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस बंदूूहार मोहल्ला निवासी सम्राट उर्फ सौरभ (23) पुत्र आनंद देव बीए का छात्र था। सोमवार शाम दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। रात 11 बजे घर लौटने पर मां ने उसे फटकार लगा दी। मां की डांट से क्षुब्ध होकर सम्राट अपने कमरे में चला गया। घरेलू काम खत्म करने के बाद मां उसके कमरे में पहुंची तो बेटे का शव लटका देख चीख पड़ी। शोर सुन अन्य परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सम्राट को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के उमर्रा गांव निवासी कल्लू सिंह (20) पुत्र गुड्डन सिंह खेती करता था। सोमवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर गांव के ही विकास सिंह के खाली मकान में छत के कुंडे से लटकता मिला। शव देख परिजन बदहवास हो गए। बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार कल्लू नशे का लती था। जिसके चलते उसने फंदे से लटककर जान दे दी। भाई रेशू व मां गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई रेशू ने बताया कि कल्लू अविवाहित था। एसओ उरेश सिंह ने बताया कि अभी तक इस तरह की सूचना नहीं मिली है। अपराध निरीक्षक राकेश सिंह को मौके पर भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed