फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DCA Yellow beat Blue by eight wickets

डीसीए यलो ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

Wed, 01 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
DCA Yellow beat Blue by eight wickets
उन्नाव। पं. दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 जनपदीय क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में डीसीए यलो ने ब्लू को आठ विकेट से हरा दिया। डीसीए यलो के कप्तान प्रदुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। डीसीए ब्लू 20 ओवर में 115 रन पर ढेर हो गई। ब्लू की ओर से आदित्य शुक्ला ने सात चौकों की मदद से 47 रन बनाए। यलो की ओर से कृष्णा सोनी, वैभव यादव, प्रदुल व सुनील ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यलो की टीम ने वैभव यादव के शानदार 60 रन की बदौलत मात्र 14.4 ओवर में ही दो विकेट पर 116 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। अंपायरिंग शिशिर बाजपेयी, नीरज कुमार व स्कोरिंग राजकिशोर ने की। इस दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पीके मिश्रा, राजेंद्रनाथ, राकेश अस्थाना व अभिनव त्रिपाठी उपस्थित रहे। महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह 7.30 बजे से डीसीए रेड व ग्रीन के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed