{"_id":"479456a87141cc946e006bc5848737f4","slug":"dca-blue-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीए ब्लू बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीए ब्लू बना चैंपियन
DCA Blue champion
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित तृतीय अंडर-12 क्रिकेट लीग के फाइनल में डीसीए ब्लू ने डीसीए रेड को 6 रन से हरा दिया। विजयी टीम को शील्ड के साथ ही उपविजेता टीम को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
प्रात:कालीन सत्र में लीग के तीसरे मैच में डीसीए रेड ने डीसीए यलो को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल मैच में डीसीए रेड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। डीसीए ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 103 रन बनाए।
विज्ञापन
इसमें सैय्यद ने 5 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। डीसीए रेड की ओर से सूर्यांश ने 3 और आरुष व यथार्थ ने दो-दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए रेड की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। इसमें नवरतन ने 20, लकी ने 15 व करन ने 14 रन बनाए। डीसीए ब्लू की ओर से अधत मिर्जा व लव ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विजेता टीम डीसीए ब्लू को अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने उपविजेता टीम डीसीए रेड को उपाध्यक्ष राजकुमार यज्ञसैनी और डीसीए यलो की टीम को सांत्वना पुरस्कार संजय राठी ने प्रदान किया। इस मौके पर विकास सिन्हा, अभिनव त्रिपाठी, राजेंद्र नाथ, महामंत्री पीके मिश्रा, अमित, नीतू मिश्रा, प्रभात सिन्हा, रामशंकर, संदीप, अजय सिंह, दिनेश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।