फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Daughters are an integral part of the society, save and educate them

Unnao News: समाज का अभिन्न अंग हैं बेटियां, इन्हें बचाओ और पढ़ाओ

Fri, 31 Mar 2023 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 31 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Daughters are an integral part of the society, save and educate them
उन्नाव। जिले के सभी ब्लॉकों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संवेदीकरण और जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुए। इस मौके पर आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन दिए गए। वक्ताओं ने आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। औरास के ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बृजेश रावत ने आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी मातृ शक्ति के रूप में जानी जाती है। आज बेटियां लड़ाकू विमान भी उड़ा रही हैं। बेटियों की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। बीडीओ मुनेशचंद्र ने कहा कि बेटी समाज का अहम अंग है। जिनकी अच्छी शिक्षा, सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या पर रोक लगाना हम सभी की जिम्मेदारी है। बीमारी से बचाने के लिए वैक्सिनेशन जरूरी है। दहेज प्रथा से बचना , घरेलू हिंसा से बचाना और उनकी पढ़ाई अति महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी बीना मिश्रा ने भी संबोधित किया। संचालन एडीओ पंचायत शैलेंद्र दुबे ने किया। सचिव आशीष यादव, शैलेंद्र, पूजा यादव, जेपी सोनकर , राजेश यादव सहित अन्य आंगनबाड़ी ओर आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बिछिया ब्लॉक सभागार में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता ने कहा कि समाज में जागरूकता के अभाव में आज भी बेटियों को अपने दहलीज के अंदर रखने का काम किया जा रहा है। बीडीओ अमित शुक्ला ने कहा कि आज बेटियां देश के सभी क्षेत्रों में सर्वोच्च पदों पर आसीन होकर अपना नाम रोशन कर रही है। इससे लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस दौरान पोषण पखवाड़ा और पोषण गोष्ठी समेत रेसिपी प्रतियोगिता हुई। रेसिपी प्रतियोगिता में भटखेरवा की राजपती सिंह प्रथम, तारगांव की कल्पना ने दूसरा और मंजू तिवारी, केतकी और सन्नो देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दरी वितरित की गई। जिला प्रबोशन अधिकारी रेनू यादव, सीडीपीओ साजिद अंसारी, एडीओ पंचायत उदयवीर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी पूजा सिंह, सचिव पुत्तनलाल पाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। गंजमुरादाबाद ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत कटियार ने आशा कार्यकत्रियों को मोबाइल और दरी वितरित की। कहा कि सरकार महिला कर्मचारियों को स्मार्ट फोन मुहैया कराकर उनके कठिन कार्यों को सरल बना रही है। सीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में 20 आशा कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन दिए गए। बीडीओ मुनेशचंद्रा ने कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed