{"_id":"656a27e05a13bbb9a800a0ab","slug":"dap-ends-in-peak-season-farmers-in-distress-unnao-news-c-221-1-sknp1055-6564-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पीक सीजन में डीएपी खत्म, किसान बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पीक सीजन में डीएपी खत्म, किसान बेहाल
Sat, 02 Dec 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो-19 ,20
-कई साधन सहकारी समितियों से किसान मायूस होकर लौटने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। रबी फसलों की बुआई के पीक सीजन में इफको डीएपी ने धोखा दे दिया है। साधन सहकारी समितियों में डीएपी खत्म से किसान परेशान हैं। खाद के साथ पानी की किल्लत भी किसानों को परेशान कर रही है। इसके चलते फसलों की बुआई भी पिछड़ती जा जा रही है।
साधन सहकारी समिति -1
विकासखंड औरास में कस्बा औरास, दिपवल, बछौली, झबरा, टिकरासामद, रामपुर गढ़ौवा, सीमऊ, परसहरा, शाहपुर तोंदा और मवई धमियाना को मिलाकर 10 समितियां हैं। इनमें शाहपुर तोंदा और मवई धमियाना समितियां बंद। आठ समितियों में डीएपी नहीं है। जबकि नवंबर के प्रथम सप्ताह से गेहूं की बुआई शुरू हो जाती है। किसान बाजार से महंगी दर पर डीएपी खरीद रहे हैं।
दिपवल के संतोष सिंह, बिसवल के बाबूलाल, सीमऊ के रामसिंह, सैदापुर के जगपाल, कस्बे के बीरेंद्र व भैनू आदि ने बताया कि वह महंगी डीएपी खरीद कर बुआई कर रहे हैं। सचिव आलोक ने बताया डीएपी के लिए मांग पत्र भेजा है।
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति-2
पुरवा में पासाखेड़ा, मिर्जापुर सुम्हारी, बेहटा भवानी, दरेहटा, तुसरौर, सिजनीसोहरामऊ, चमियानी, पकरा बुजुर्ग, त्रिपुरारपुर तथा पीसीएफ तुसरौर में डीएपी नहीं है। किसान अभय, राजेश अग्निहोत्री पुत्तनलाल , चंद्र कुमार, महेश गोस्वामी, अशोक पांडेय, गुड्डू चौरसिया व रोशन आदि ने बताया कि निजी कंपनी की खाद महंगी बिक रही है। एडीओ सहकारिता आशीष कुमार ने बताया कि चेक लगा है। डीएपी आने पर किसानों को दी जाएगी।
साधन सहकारी समिति-3
फतेहपुर चौरासी क्षेत्र की फतेहपुर चौरासी गढ़ी, जाजामऊ, भड़सर नौशाहरा, उद्साह, जसरा मारुफपुर, सैंता,बबुरिहा, फरदापुर व राजेपुर में डीएपी नहीं है। बिछिया ब्लॉक के 12 समितियों में बिछिया, मुर्तजानगर, तौरा व ओरहर में डीएपी नहीं है।
किसानों में संकर प्रसाद,अजीत यादव, विनय कुमार, हरि शंकर, आशू बाजपेई व पंकज कुमार आदि ने बताया कि प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों में डीएपी खरीद कर बुआई कर रहे हैं।
असोहा की बेहटा, गोसाईंखेड़ा, समाधा, अभुसा, चौपई, भादिन व कांथा और सफीपुर की अहाता, गढ़ी, अतहा नौबतपुर, दरौली, चकलवंशी, देवगांव, छूही व सलींद्र पर डीएपी नहीं है। सचिव कमल तिवारी ने बताया कि चेक व मांगपत्र भेज दिया गया है। यूरिया का वितरण किया जा रहा है।
कोट
जिले को 2650 इफको डीएपी की रैक जल्द मिलने वाली है। नवंबर माह तक डीएपी व एनपीके मिलाकर लक्ष्य 12,470 एमटी के सापेक्ष 25,589 मीट्रिक टन उपलब्ध हो चुकी है। जिसमें 16349 एमटी डीएपी का वितरण कराया जा चुका है। जहां पर ज्यादा कीमत पर डीएपी बिकने की जानकारी मिलती है, संबंधित पर कार्रवाई जरूर की जाती है।- कुलदीप मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी।