फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Danger of corona, number of daily passengers also decreased

कोरोना का खतरा, दैनिक यात्रियों की भी संख्या घटी

Wed, 18 Mar 2020 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Danger of corona, number of daily passengers also decreased
उन्नाव। कोरोना वायरस के चलते स्कूल व कोचिंग बंद कर दिए गए हैं। इससे दैनिक यात्रा करने के वाले छात्रों का आना-जाना बंद हो गया है। छात्रों के लखनऊ-कानपुर न जाने से रेलवे की 3 से 4 हजार रुपये की रोजाना की कमाई घटी है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते मुख्यमंत्री ने 2 अप्रैल तक प्रदेश के स्कूल व कोचिंग बंद करने के आदेश दिए हैं। जिससे लखनऊ-कानपुर कोचिंग व स्कूल जाने वाले छात्रों का इस समय आना-जाना बंद हो गया है। रेलवे कर्मियों की माने तो रोजाना सैकड़ों छात्र रेल से यात्रा करते हैं। जिससे रेलवे की 3 से 4 हजार रुपये प्रतिदिन की कमाई होती है। लेकिन कोरोना से बचाव के लिए बंद पड़े स्कूल व कोचिंग में छात्रों का आना-जाना नहीं हो हो रहा है। इससे कमाई में घाटा हो रहा है। टिकट पर्यवेक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रोजाना सैकड़ों छात्र ट्रेन से लखनऊ-कानपुर की यात्रा करते हैं। छात्रों के न आने-जाने से कमाई भी घटी है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने के लिए मना किया गया है। साथ ही एहतियात बरतने के भी निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने दिए हैं। जिसके चलते अब लोग स्टेशन पर अधिक नहीं जा रहे हैं। रेलवे जंक्शन पर 10 रुपये की प्लेटफार्म टिकट मिलती है। रोजाना 10 से 15 टिकटें बिकती थीं। लेकिन दहशत में लोगों ने स्टेशन परिसर के अंदर भी जाना छोड़ दिया है। रोजाना 2 से 3 टिकट की ही बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार व एसपी विक्रांतवीर ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। परिसर के साथ दोनों अधिकारियों ने प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर पांच तक सफाई व्यवस्था की हकीकत जांची। वहां रखी पानी के टंकियों की सफाई-व्यवस्था की जानकारी ली। स्टेशन मास्टर मेहंदी हसन के साथ स्वास्थ्य निरीक्षक ज्योत्सना को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए। उसके बाद दोनों अधिकारी स्टेशन परिसर के आसपास संचालित होटलों की जांच की। होटल संचालकों को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को बिना साबुन से हाथ धोए खाना न दें। सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें। इस दौरान जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारी व सिपाही उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed