फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dangal Kesari became Haryana's Kali by defeating Mathura's Dharamveer

Unnao News: मथुरा के धर्मवीर को पटकनी देकर दंगल केसरी बने हरियाणा के काली

Wed, 28 Aug 2024 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dangal Kesari became Haryana's Kali by defeating Mathura's Dharamveer
बीघापुर। कस्बा बारा में महावीर बाबा मंदिर परिसर में आयोजित दंगल में हरियाणा से आए काली पहलवान ने मथुरा के धर्मवीर को फाइनल कुश्ती में पटखनी देकर शील्ड पर कब्जा जमाया। साथ ही दंगल केसरी का खिताब भी जीत लिया।
विज्ञापन

दंगल में गैर प्रांतों से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश करते हुए कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। महिला पहलवानों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। बुलंदशहर से आई महिला पहलवान अवनी चौधरी व कानपुर की आकांक्षा के बीच जोरदार कुश्ती हुई। इसमें अवनी चौधरी ने आकांक्षा को पटखनी देकर विजय हासिल की। बहुराजमऊ के लोहा सिंह ने शिवराजपुर के गोलू को चित्त किया। माधवपुर के रिशु को मलपुर के लल्लू पहलवान ने हराया।
विज्ञापन

करमी बिजलामऊ के लवकुश ने इटावा के मुकेश पहलवान को पटखनी दी। जितेंद्र बाबूखेड़ा ने पुरवा के सचिन को कड़े मुकाबले में हराया। दंगल केसरी के लिए हुए कुश्ती काफी रोमांचक रही। हरियाणा से आए पहलवान काली ने मथुरा के धर्मवीर को फाइनल मुकाबले में पटखनी देकर शील्ड पर कब्जा जमाया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने काली को दंगल केसरी का खिताब, अंगवस्त्र व पुरस्कार राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक ओंकार सिंह चौहान व सुरेंद्र सिंह धुन्नू रहे। पूर्व ब्लाक प्रमुख रामचंद्र सिंह पप्पू, उदल फौजी, सुभाष बाजपेई, लाला पंडित, मनोज प्रधान, संजू, लकी अग्निहोत्री, पुत्तलू पांडेय, अवधेश पांडे, मनोज सिंह, सुरेश कानपुरी, अंकुर सिंह, ज्ञानू सिंह, भारत सिंह चंदेल, विश्वनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed