फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dancers danced to the tune of Damru, the floats captivated their hearts

डमरू की धुन पर झूमे बराती, झांकियों ने मन मोहा

Wed, 02 Mar 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dancers danced to the tune of Damru, the floats captivated their hearts
शोभायात्रा के दौरान लगे स्टॉल पर ठंडाई पीते भोले के भक्त। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। महाशिवरात्रि पर शहर में निकाली गई शिव शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। बराती बने श्रद्धालु शंख, ढोल और डमरू की धुन पर थिरकते रहे। शिव-पार्वती के स्वरूप सहित 524 झांकियों ने मनमोह लिया।
विज्ञापन

विशाल शिव शोभा यात्रा समिति की ओर से शोभायात्रा मंगलवार दोपहर एक बजे कमला मैदान से शुरू हुई। आचार्य रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने पूजा की। इसके बाद डीएम रवींद्र कुमार, एसपी दिनेश त्रिपाठी ने यात्रा को रवाना किया। नगर पालिका रोड, धवन रोड, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, गांधीनगर तिराहा, छिपियाना चौराहा होते हुए यात्रा सदर बजार स्थित झंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। ‘सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में’, ‘देखो शिव की बरात चली सबको साथ लेकर चली, गौरा को ब्याहने’, ‘जय-जय शिव शंकर कांटा लागे न कंकर’, जैसे भजन और गीतों पर बराती नाचते रहे। भगवान शिव-पार्वती, कृष्ण-राधा, मां दुर्गा, सुदामा चरित्र, श्रीराम सीता, भगवान गणपति, काली तांडव नृत्य सहित अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के संयोजक चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस बार शोभायात्रा संस्थापक व प्रखर हिंदूवादी नेता स्व. राजकुमार निगम को समर्पित रही। शोभायात्रा में आरएसएस के विभाग प्रचारक आलोक कुमार भी शामिल हुए।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने निकाला बाइक जुलूस
हिंदू संगठनों ने शहर में बाइक जुलूस निकाला। युवकों नेत्रिशूल, तलवार के साथ शौर्य का प्रदर्शन किया। नीरज गुप्ता, मनोज निगम, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, करुणा शंकर तिवारी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, आचार्य हरिदेव शास्त्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉल लगाकर बांटा प्रसाद
शिव बरात में शामिल लोगों और दर्शनार्थियों के लिए लोगों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर पूड़ी-सब्जी, छोला चावल, फलाहार, ठंडाई आदि का वितरण किया।
दिखा सर्व धर्म सद्भाव
दावतुल हक उमर सोसायटी के अध्यक्ष मो. अहमद के नेतृत्व में मुस्लिमों ने शिव शोभायात्रा का छिपियाना चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पुष्पवर्षा भी की गई। स्वागत करने वालों में मो. जाबिर, नफीस अहमद, जहीर अब्बास, इकराम मोहम्मद, मून, संजय जायसवाल, आसिफ हुसैन उपस्थित रहे।

शिव शोभायात्रा यात्रा झांकी के साथ शामिल युवाओं की टोली।

शिव शोभायात्रा यात्रा झांकी के साथ शामिल युवाओं की टोली।- फोटो : UNNAO

शिव शोभायात्रा में शामिल नृत्य करते बच्चे। संवाद

शिव शोभायात्रा में शामिल नृत्य करते बच्चे। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed