फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dabangs ran and beat the couple

उन्नावः दबंगों ने दंपती को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Fri, 28 Oct 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dabangs ran and beat the couple
नवाबगंज। बख्तूखेड़ा गांव में भाजपा नेता के भाइयों ने गांव में ही रहने वाले दंपती से मारपीट की। दंपती ने पैतृक जमीन के बंटवारे में भेदभाव का आरोप लगाया था। घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधान के पति सहित चार पर नामजद और चार अज्ञात पर लूटपाट, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी भाजपा नेता का भाई व परिषदीय विद्यालय में शिक्षक है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के बख्तूखेड़ा गांव निवासी रामजीवन व उसकी पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में ग्राम प्रधान आशा सिंह के पति लाल सिंह अपने छोटे भाई ऋषि प्रताप व गांव के ही संजय सिंह, पंकज सिंह और चार अज्ञात व्यक्तियों के साथ रामसजीवन व उसकी पत्नी सरस्वती की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अजगैन कोतवाली पुलिस ने पीड़ित दंपती के बेटे मोहित की तहरीर पर आरोपियों पर लूटपाट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान पति लाल सिंह और ऋषि प्रताप, भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह के भाई हैं। लाल सिंह ब्लाक के सेमरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक भी हैं। कोतवाली प्रभारी वीके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह है विवाद
रामजीवन के पिता पृथ्वीपाल का लाल सिंह के काफी आना-जाना था। करीब दो साल पहले पृथ्वीपाल की मौत हो गई थी। पीड़ित दंपती का आरोप है कि लाल सिंह और उनके भाई लाला सिंह ने उनकी पैतृक जमीन गलत तरीके से भतीजे के नाम करा दी थी। इसी के बाद से खुन्नस चल रही थी। बुधवार को भी रामजीवन लाल सिंह को देखकर गलत आरोप लगाने लगा, इसी से नाराज होकर मारपीट की गई।

घटना से रवि का लेना-देना नहीं: जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने बताया कि रवि प्रताप सिंह वर्तमान में भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक हैं। इससे पहले वह भाजपा युवा मोर्च के उपाध्यक्ष रहे हैं। हालांकि विवाद और मारपीट के मामले में रवि प्रताप का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed